मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान, रात के अंधेरे में बस नहीं चलाने का लिया निर्णय

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने अहम फैसला लेते हुए रात के अंधेरे में बस नहीं चलाने का निर्णय लिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में भारी कोहरे के कारण सड़क हादसे लगातार हुए हैं।

शेयर करें

उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने अहम फैसला लेते हुए रात के अंधेरे में बस नहीं चलाने का निर्णय लिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में भारी कोहरे के कारण सड़क हादसे लगातार हुए हैं। इन हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है कि अब रात के वक्त यूपी में बसों का संचालन नहीं होगा।

इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। मान जा रहा है कि रात के 8 बजे से सुबह के 8 बजे तक यूपी में बसों का संचालन नहीं होगा। इसके साथ ही अगले 1 महीने तक बसों की ऑनलाइन बुकिंग को भी बंद कर दिया गया है। यूपी के परिवहन विभाग का स्पष्ट कहना है कि कोहरा छंटने के बाद ही बसों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।

कोहरे के कारण बसों को स्टेशन, पेट्रोल पंप जैसी जगह पर रोकना पड़ेगा। कोहरा छंटने के बाद ही बसों को अपने गंतव्य की ओर ड्राइवर रवाना करेंगे।

टैग: UP news
शेयर करें