मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

ED Arrests Saket Gokhale: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को किया गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता साकेत गोखले को चंदा जुटाने के अभियान में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी

शेयर करें

ED Arrests Saket Gokhale: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार किया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ईडी के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. सूत्रों ने बताया कि गोखले की हिरासत के लिए ईडी उन्हें स्थानीय अदालत के समक्ष पेश करेगी.

गोखले को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने 30 दिसंबर, 2022 को चंदा के माध्यम से एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था. उन पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 467 (जालसाजी) के तहत आरोप लगाए गए हैं.

इससे इससे पहले, गोखले को 6 दिसंबर को साइबर अपराध शाखा ने एक पुल टूटने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर हुए खर्च के बारे में कथित रूप से फर्जी खबर फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस मामले में जमानत मिलने के बाद उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया गया. तब से गोखले न्यायिक हिरासत में हैं.

जमानत से हाई कोर्ट का इनकार

23 जनवरी को गुजरात हाई कोर्ट ने चंदा के जरिए एकत्रित धन के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले में गोखले को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट के जस्टिस समीर दवे ने आरोपपत्र दाखिल होने के बाद ही गोखले को अदालत का रुख करने को कहा. जस्टिस दवे ने कहा, ‘‘हम आरोपपत्र दाखिल होने के बाद ही याचिका पर विचार करेंगे.’’

अहमदाबाद में एक सत्र अदालत और मजिस्ट्रेट की अदालत ने गोखले की गिरफ्तारी और हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद टीएमसी नेता ने उच्च न्यायालय का रुख किया था. वह पांच जनवरी से न्यायिक हिरासत में हैं और अहमदाबाद की एक जेल में बंद हैं.

टैग: ED
शेयर करें