मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

कार्रवाईः तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के ठिकानों पर ईडी का छापा, सांसद बेटे पर भी शिकंजा

Rajni

तमिलनाडु में खनन लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर ईडी ने तमिलनाडु सरकार के एक और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है।

ed
शेयर करें

चेन्नई। तमिलनाडु में खनन लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर ईडी ने तमिलनाडु सरकार के एक और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार के मंत्री के. पोनमुडी और उनके सांसद बेटे गौतम सिगामणि के ठिकानों पर छापेमारी की।

यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई। इसके पहले ईडी ने हाल ही में तमिलनाडु सरकार के परिवहन मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रि्ंग मामले में कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद सेंथिल बालाजी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। बालाजी अभी भी ईडी की हिरासत में हैं।

खनन लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का है आरोप  

तमिलनाडु सरकार के मंत्री के. पोनमुडी पर आरोप है कि साल 2007 से 2011 के बीच खनन मंत्री रहते हुए पोनमुडी ने खनन लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया था। जिससे सरकारी खजाने को करीब 28 करोड़ का नुकसान हुआ था। इसी मामले में ईडी ने अब पोनमुडी और उनके सांसद बेटे सिगामणि के खिलाफ कार्रवाई की।

इस समय के. पोनमुडी तमिलनाडु सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं। पोनमुडी के अलावा उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

टैग: ED
शेयर करें