मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, छिपे हैं 3 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

इंडिया वॉइस

Jammu-Kashmir: मध्य कश्मीर में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. तीन आतंकियों के इलाके में फंसे होने की आशंका है. अभी तक किसी आतंकी के ढेर होने की खबर नहीं है.

शेयर करें

Jammu-Kashmir: 26 जनवरी से पहले आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर(Jammu-Kashmir) के बडगाम(Budgam) जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले में मगाम के रेडबग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया.

अधिकारी ने कहा कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

इससे पहले 3 आतंकियों को किया था ढेर

इससे पहले 28 दिसंबर को जम्मू के बाहरी इलाके सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया था कि इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद तलाशी अभियान कर तीनों आतंकियों को मार गिराया.

ट्रक में छिपे थे आतंकी

अधिकारी ने बताया तलाशी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया जिसके बाद उसकी चेकिंग की गई. ट्रक में छिपे तीनों आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए. उन्होंने बताया, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

आतंकियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन

दरअसल, आतंकियों के खात्मे के लिए जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया गाय. इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबल आतंकियों को चुन-चुन कर मार गिरा रहे हैं.

शेयर करें