मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

हैदराबाद में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, घर में संदिग्ध हालत में मिले शव

इंडिया वॉइस

हैदराबाद के तारनाका इलाके में सोमवार को एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार मृतक विविन प्रताप चेन्नई में मर्सिडीज बेंज में डिजाइन इंजीनियर के तौर पर काम करता था। जबकि उनकी पत्नी सिंधुरा हैदराबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं. विविन प्रताप की 65 वर्षीय मां जयति और 4 वर्षीय बेटी आद्या भी मृत पाई गई हैं।

शेयर करें

Hyderabad crime news: हैदराबाद में सोमवार को एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार मृतक विविन प्रताप चेन्नई में मर्सिडीज बेंज में डिजाइन इंजीनियर के तौर पर काम करता था। जबकि उनकी पत्नी सिंधुरा हैदराबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं. विविन प्रताप की 65 वर्षीय मां जयति और 4 वर्षीय बेटी आद्या भी मृत पाई गई हैं। आसपास के लोगों ने मृतकों के घर से बाहर नहीं निकलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

घटना हैदराबाद के तर्नाका इलाके की है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक विविन प्रताप का अपनी पत्नी सिंघुरा से अकसर झगड़ा होता था। दोनों के अलावा उनके चार साल की बच्ची व विविन की मां का भी शव मिला है।

जानकारी के मुताबिक विविन चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करता था और सिंघुरा हिमायतनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करती थी। विविन सिंघुरा को अपना ट्रांसफर चेन्नई कराने के लिए कहता था। बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था। पुलिस के अनुसार विविन का शव कमरे में लटका था। बाकी तीनों का शव अलग कमरे में मिला।

शेयर करें