मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सबसे तेज़ 500 करोड़ कमाने का रिकार्ड गदर-2 के नाम

Rakesh

सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकार्ड बनाया है। इस फिल्म में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं।चौथे रविवार को रिकॉर्ड-तोड़ 7.80 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 501 करोड़ रुपए हो चुका है।

gadar-2
शेयर करें

मुंबई। सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकार्ड बनाया है। इस फिल्म में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं।चौथे रविवार को रिकॉर्ड-तोड़ 7.80 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 501 करोड़ रुपए हो चुका है।

जिसके बाद अब फिल्म का अगला टारगेट बाहुबली-2 के कलेक्शन रिकॉर्ड हैं। गौरतलब हैं कि बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपए की कमाई की थी।जो अब तक किसी फिल्म के द्वारा की गई सबसे ज्यादा कमाई हैं।

गदर की बात करें तो मात्र 24 दिनों में 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर अब यह फिल्म सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी बन गई है। इसके अलावा 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह तीसरी हिंदी फिल्म भी बन चुकी है। इससे पहले सिर्फ बाहुबली-2 और पठान ही इस क्लब में शामिल हो पाए थे।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका और UK जैसे देशों में यह अच्छी कमाई कर रही है।

शेयर करें