मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

असम में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, दो आरोपी भाईजान अली और सफर अली गिरफ्तार

इंडिया वॉइस

असम में 14 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अठाबारी चाय बागान के पास बेहोशी की हालत में मिली थी।

शेयर करें

Assam gang-rape news: असम के डिब्रूगढ़ में 14 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान भाईजान अली और सफर अली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अठाबारी चाय बागान के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। डिब्रूगढ़ एसपी श्वेतांक मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
बीते साल असम पुलिस ने 2 लड़कियों से रेप के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को अलग-अलग मार गिराया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा था कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें आगे की जांच के लिए गुवाहाटी और उदलगुरी में एक चाय बागान में उनके संबंधित अपराध स्थल पर ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने भागने की कोशिश की।

चाय बागान में मिला शव
विशेष पुलिस महानिदेशक सिंह ने बताया कि एक अन्य घटना में आरोपी ने 10 मार्च 2022 को उदलगुरी जिले के एक चाय बागान में 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया और उसकी हत्या कर दी। अगले दिन बच्ची का शव बरामद किया गया। आरोपी को कामरूप जिले के चांगसारी इलाके की एक फैक्टरी से गिरफ्तार किया गया और उसने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया।

शेयर करें