मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

गुजरात: सुरेंद्रनगर जिले में कार की ट्रक से टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

एक दुखद घटना में, गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हादसा सुरेंद्रनगर जिले के आया गांव के पास हुआ।

शेयर करें

Gujarat road accident news: एक दुखद घटना में, गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मंगलवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें वे यात्रा कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हादसा सुरेंद्रनगर जिले के आया गांव के पास हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस को शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें कार के दरवाजों को टूल की मदद से काटना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

ईको कार चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका

सायला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह-सुबह एक ईको कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। साबरकांठा जिले के मोडासा तालुका के वोल्वो गांव के रहने वाले सभी मृतक खांट परिवार के सदस्य थे। वे राजकोट की ओर जा रहे थे, तभी सुरेंद्रनगर जिले के आया गांव के पास यह हादसा हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान धीरूभाई खांट (55), वसंतभाई खांट (25), कालिदास खांट (40) और अजय (16) के रूप में हुई है। एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण हुई होगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक खड़ा था या अचानक उसने ब्रेक लगा दिया। ईको कार चालक अपने वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक में जा घुसा।

सोमवार को आणंद शहर के निकट हुआ था हादसा

वहीं इससे पहले सोमवार को प्रदेश के आणंद शहर के निकट वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक मिनी वैन राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। खंभोलज पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना आधी रात को करीब साढ़े बारह बजे उस वक्त हुई जब वैन में सवार लोग वाहन मालिक को वड़ोदरा छोड़कर वापस अपने घर डाकोर शहर लौट रहे थे। अधिकारी के मुताबिक, ट्रक बिना किसी ब्रेक लाइट या इंडिकेटर लाइट के खड़ा था। मिनी वैन ने इसे पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो को आणंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें