मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कई इलाकों तेज बारिश, 40 मिनट की बरसात से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव

up bureau

राजधानी लखनऊ में दोपहर बाद कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। हजरतगंज, चौक, गोमतीनगर, चारबाग समेत शहर के सभी इलाकों में बारिश

लखनऊ के कई इलाकों तेज बारिश, 40 मिनट की बरसात से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव
लखनऊ के कई इलाकों तेज बारिश, 40 मिनट की बरसात से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दोपहर बाद कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। हजरतगंज, चौक, गोमतीनगर, चारबाग समेत शहर के सभी इलाकों में बारिश में लोग बचते दिख रहे हैं। कई जगहों पर जलभराव भी हुआ है।

करीब 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई बरसात 4 बजे के बाद भी जोरदार रही। 40 मिनट की बारिश में ही पुराने लखनऊ के घंटाघर और इमामबाड़ा क्षेत्र में हुआ जल भराव हो गया है। घंटाघर में दुकानों के सामने जलभराव से दुकानदार और ग्राहक परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अनुमान जताया था। आज सुबह से ही तेज धूम और गर्मी थी। बारिश के बाद मौसम में सुहाना हो गया है।

26 अगस्त से बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया था कि आज लखनऊ समेत आसपास के जिलों में कई जगह पर अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके बाद आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बरसात होगी या फिर नहीं होगी। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। उनका कहना है कि आने वाले 26 अगस्त से फिर से अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

शेयर करें