मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

इलाज नहीं यूएस में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं हीमैन धर्मेंद्र

Rakesh

87 साल के हीमैन धर्मेंद्र इन दिनों बेटे सनी देओल के साथ अमेरिका में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इसका वीडियो धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।जिसमें वो पेट डॉग के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

actor darmendra
शेयर करें

मुंबई। 87 साल के हीमैन धर्मेंद्र इन दिनों बेटे सनी देओल के साथ अमेरिका में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इसका वीडियो धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो पेट डॉग के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र के विदेश जाते ही अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया था कि एक्टर इलाज के लिए यूएस पहुंचे हैं। लेकिन वीडियो साझा कर धर्मेंद्र ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

वीडियो में धर्मेंद्र सोफे पर बैठकर एक डॉग के साथ खेल रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि वह बिलकुल ठीक हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- दोस्तों, लंबे समय बाद यूएसए में छोटा सा हॉलीडे एंजॉय कर रहा हूं। जल्द ही अपनी नई फिल्म के लिए वापस आऊंगा। इस पालतू जानवर को मुझसे प्यार हो गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद धर्मेंद्र जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे जो कि पाइपलाइन में है। लेकिन इससे पहले एक्टर ने छुट्टियों पर जाने का फैसला लिया।

शेयर करें