मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

चंडीगढ़: आवारा कुत्ते को खाना खिला रही 25 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कर ने मारी टक्कर, कैमेरे में कैद – देखें

इंडिया वॉइस

एक दिल देहला देने वाली घटना चंडीगढ़ से सामने आ रही है जहां एक 25 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कर ने टक्कर मार दी। यह घटना तब हुई जब महिला आवारा कुत्ते को खाना खिला रही थी। युवती के परिजनों ने बताया कि उसके सिर में चोट आई है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

शेयर करें

Chandigarh Hit And Run: एक दिल देहला देने वाली घटना चंडीगढ़ से सामने आ रही है जहां एक 25 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कर ने टक्कर मार दी। यह घटना तब हुई जब महिला आवारा कुत्ते को खाना खिला रही थी। हिट एंड रन की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. महिला के सिर में चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना शनिवार की है. युवती के परिजनों ने बताया कि उसके सिर में चोट आई है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवती कुत्ते को खाना खिला रही है. इसी दौरान बगल में सड़क पर एक महिंद्रा थार एसयूवी दिखाई देती है. गाड़ी तेजी से यू टर्न लेती है और युवती को टक्कर मारते हुए वहां से चली जाती है. वीडियो में महिला तड़पती दिखाई देती है. युवती का नाम तेजस्विता है.

कोई मदद के लिए नहीं रुका
थार की टक्कर लगने के बाद युवती छिटककर दूसरी तरफ आ गिरी. उसकी मां उसे खून से लथपथ देखकर बेहाल हो गई थीं. उन्होंने बताता कि कोई भी मदद के लिए नहीं रुका. उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया.

तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया युवती ने स्नातक की डिग्री पूरी की है और इस समय सिविल सर्विस की परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. वह अपनी मां के साथ अक्सर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने जाया करती थी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गाड़ी और ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

रैश ड्राइविंग के मामलों में तेजी

ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आ चुका है। हाल के दिनों में बढ़े भयानक हादसों के चलते रैश ड्राइविंग एक फिर से सुर्खियों में हैं. सबसे ताजा मामला इसी साल 1 जनवरी की सुबह दिल्ली के कंझावाला का है, जिसमें एक युवती का पैर एक्सीडेंट के बाद कार में फंस गया. इसके बाद युवती को 12 किलोमीटर तक सड़कों पर घसीटा गया. युवती की मौत दर्दनाक मौत हो गई थी.

शेयर करें