1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Hyderabad GangRape Case : नाबालिग लड़की से कार में 5 नाबालिगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में विधायक का बेटा भी शामिल!

Hyderabad GangRape Case : नाबालिग लड़की से कार में 5 नाबालिगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में विधायक का बेटा भी शामिल!

हैदराबाद में हाई प्रोफाइल गैंगरेप का मामला सामने आया है। रात को पब में पार्टी के बाद 5 लड़कों ने मर्सिडीज कार में ले जाकर एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप किया। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 03 जून। हैदराबाद में नाबालिग लड़की के साथ मर्सिडीज कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक विधायक के बेटे समेत सभी पांचों आरोपी नाबालिग हैं और 11वीं- 12वीं क्लास के छात्र हैं। घटना 28 मई (शनिवार) की है। लेकिन पीड़ित लड़की के पिता ने बुधवार 1 जून को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पहले IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया, लेकिन बाद में पीड़िता के बयान के बाद धाराओं को बदलकर गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल वारदात में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

पब में हाईप्रोफाइल पार्टी

जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने दोस्तों के साथ पब में पार्टी के बाद शाम को अपने घर लौट रही थी। थाने में दर्ज FIR में पीड़िता के पिता ने बताया है कि शाम को करीब साढ़े 5 बजे कुछ लड़कों ने उनकी बेटी से कहा कि वो उसे घर तक छोड़ देंगे। इसलिए वो उनके साथ लाल रंग की मर्सिडीज़ कार में बैठ गई। कार में पहले से ही 3-4 लड़के बैठे थे, सबने लड़की के साथ मिलकर दुर्व्यवहार किया।

आरोपियों ने लड़की से मारपीट भी की

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में है, वो पूरी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है। वहीं मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब कार अंधेरे में सुनसान जगह पर रुकी तो इन लड़कों ने एक-एक कर के लड़की से साथ मारपीट की थी। पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने से पहले सभी आरोपी एक पेस्ट्री की दुकान पर भी गए थे।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

विधायक के बेटे के अलावा अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष का बेटा भी शामिल

पुलिस का कहना है कि पब पार्टी में पीड़िता के साथ विधायक के बेटे के अलावा अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष का बेटा भी शामिल था। आरोपियों की पहचान करने के लिए पब में पार्टी में शामिल लोगों और वहां काम करने वाले लोगों से पूछताछ हुई है। पुलिस आस-पास लगे CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

गर्दन पर चोट के निशान, परिवार को संदेह हुआ

1 जून को पीड़ित लड़की के परिवार ने ‘महिलाओं के साथ अभद्रता’ का केस दर्ज कराया। इसके बाद परिवार को लड़की के गर्दन पर चोट के निशान दिखे। इस पर परिवार को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि पार्टी से जब वो घर लौट रही थी तो कुछ लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की। लड़की की इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com