Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः सभी सीटों के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे,  भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ः सभी सीटों के रुझानों में भाजपा बहुमत की ओर, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे,  भाजपा के पूर्व सीएम रमन सिंह ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश के 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। रविवार को मतों की गिनती के साथ ही इनकी किस्मत का फैसला होगा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी या फिर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा।  इस बात का फैसला रविवार को होगा।

By Rakesh 

Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश के 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। रविवार को मतों की गिनती के साथ ही इनकी किस्मत का फैसला होगा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी या फिर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा।  इस बात का फैसला रविवार को होगा।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सभी सीटों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इससे भाजपाई काफी उत्साहित हैं। सुबह 11.50 की स्थिति के अनुसार शुरुआती रुझान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 38 सीट पर आगे चल रही थी। वहीं, भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त बनाई थी। अंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम के सामने भाजपा के राजेश अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं।

पाटन विधानसभा सीट पर चाचा सीएम भूपेश बघेल को पछाड़ भतीजा आगे

वहीं, पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। पाटन सीट पर भाजपा ने बघेल के भतीजे विजय बघेल पर भरोसा जताया है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन को टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। दीपक बैज के सामने भाजपा के विनायक गोयल हैं। सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां खिलावन साहू को टिकट दिया है।

पढ़ें :- राजस्थान में 3 बजे तक 41.51% पड़े मत , सबसे कम करौली में

जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर किया भरोसाः पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है। छत्तीसगढ़ में 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। यहां दो चरण में चुनाव हुआ था।

पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज मतों की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा और साथ ही यह भी उजागर हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ की जनता क्या चाहती है।

छत्तीसगढ़ की VIP सीटों पर कौन आगे

– पाटन – भूपेश बघेल (कांग्रेस) पीछे, विजय बघेल (बीजेपी) आगे
– अंबिकापुर – टीएस सिंह देव (कांग्रेस) आगे, राजेश अग्रवाल (बीजेपी) पीछे

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः कोरबा में चार पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, महापौर के अल्पमत में आने से मांगा इस्तीफा

– राजगढ़ – प्रकाश नायक (कांग्रेस) पीछे, ओमप्रकाश चौधरी (बीजेपी) आगे

– लोरमी – थनेश्वर साहू (कांग्रेस) पीछे, अरुण साव (बीजेपी) आगे
– रायपुर सिटी साउथ – रामसुंदर दास (कांग्रेस) पीछे, ब्रजमोहन अग्रवाल (बीजेपी) आगे
– दुर्ग ग्रामीण – ताम्रद्वाज साहू (कांग्रेस) पीछे, ललित चंद्रकर (बीजेपी) आगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com