मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

दर्शकों को रोमांचित करेगा कांतारा का प्रीक्वल, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

Rakesh

कांतारा के फैन्स के लिए खुशखबरी हैं। जल्द ही कांतारा का प्रीक्वल आने वाला है।यह आने वाली फिल्म के पहले पार्ट से भी ज्यादा इंट्रेसटिंग और भव्य बनाई जाएगी।जिसके लिए तैयांरिया पूरी हो चुकी है।

Kantara's prequel
शेयर करें

मुंबई। कांतारा के फैन्स के लिए खुशखबरी हैं। जल्द ही कांतारा का प्रीक्वल आने वाला है।यह आने वाली फिल्म के पहले पार्ट से भी ज्यादा इंट्रेसटिंग और भव्य बनाई जाएगी।जिसके लिए तैयांरिया पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फिल्ममेकर्स ने कांतारा 2 नाम से बन रही प्रीक्वल का बजट कांतारा 1 के मुकाबले 7 गुना तक बढ़ाया है।फिल्म का बजट 125 करोड़ तक होने का अनुमान है।जिसके माध्यम से फिल्म के ग्रफिक्स के साथ ही भव्यता पर जोर दिया जाएगा।

बता दे पहली कांतारा का बजट सिर्फ 16 करोड़ का था ।लेकिन फिल्म की कहानी को मिले रिस्पांस की वजह से इस बार मेकर्स इसे बड़े स्तर पर बनाने का प्लान कर रहे हैं। फिल्म की बेहतरीन कहानी और ऋषभ शेट्टी के जबरदस्त परफार्मेंस के चलते फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 398 करोड़ का कलेक्शन किया था। सूत्रों की माने तो इस बार फिल्म के प्रीक्वल में पंजुर्ली दैव की कहानी पर फोकस किया जाएगा।जो दर्शकों को रोमांच से भरपूर प्लाट देने वाली हैं।

KGF-2 का रिकॉर्ड तोड़कर कांतारा अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म ने सिर्फ कर्नाटक में करीब 173 करोड़ रुपए कमाए इस बार कांतारा 2 की शूटिंग मैंगलोर में होगी।इस साल नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगले साल फिल्म रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्ममेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी है।

शेयर करें