1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बेंगलुरु में फिर सामने आई रोड रेज की घटना, टक्कर मारने के बाद महिला चालक ने युवक को बोनट पर 1 KM तक घसीटा- video viral

बेंगलुरु में फिर सामने आई रोड रेज की घटना, टक्कर मारने के बाद महिला चालक ने युवक को बोनट पर 1 KM तक घसीटा- video viral

Bengaluru Crime: फिर से एक रोड रेज़ की घटना बेंगलुरु से सामने आ रही है जहां कार चलाती एक महिला ने एक युवक को 1 किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक कार के बोनट पर देखा जा सकता है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bengaluru Road Rage incident: कर्नाटक की राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को कार से 1 किलोमीटर तक घसीटा गया. पुलिस ने मामले में बताया कि बेंगलुरु में शुक्रवार को हुई ‘रोड रेज’ की एक घटना में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में दर्शन नामक एक युवक को चलती कार पर के बोनट पर देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कार प्रियंका नाम की महिला चला रही थी.

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

पुलिस के मुताबिक, दर्शन की कार और प्रियंका की कार के बीच ज्ञानभारती मेन रोड पर सुबह टक्कर हो गयी थी. पुलिस ने बताया कि दोनों की टक्कर हो गई थी. उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद जब दर्शन अपनी कार से बाहर आ गया और उसने प्रियंका की कार को रोकने और उसमें सवार लोगों से बात करने की कोशिश की तो प्रियंका ने कार की स्पीड तेज कर दी और वहां से फरार हो गई.

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज

5 लोगों को किया है गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस डर के मारे कि कहीं वह कार के नीचे आकर कुचल न जाए, दर्शन तेजी से कूदा और कार के बोनट पर चढ़ गया. इसके बाद प्रियंका की कार करीब एक किलोमीटर तक चली और इस दौरान दर्शन कार के बोनट पर ही बैठा रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर प्रियंका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या के प्रयास और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही आरोपी महिला के पति प्रमोद ने भी दर्शन और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है
तीन दिन पहले इसी तरह की एक घटना में, साहिल नामक एक युवक ने 71 साल के मुथप्पा शिवयोगी थोंटापुर को अपने स्कूटर से घसीटा था. साहिल ने बुजुर्ग व्यक्ति की गाड़ी में टक्कर मार दी थी और वहां से भागने का प्रयास करते हुए एक किलोमीटर तक उस बुजुर्ग को सड़क पर घसीटा था. कई लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में देखा था. प्रकाशक मुथप्पा (71) की बोलेरो गाड़ी में स्कूटर सवार साहिल ने पीछे से टक्कर मार दी थी और जब मुथप्पा ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा. जिसके बाद राहगीरों ने साहिल को रोक लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com