Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्रवासियों को मिलेगी वंदे भारत की सौगात

हरियाणाः कुरुक्षेत्रवासियों को मिलेगी वंदे भारत की सौगात

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलेगी। कुरुक्षेत्र रूट पर भी दो वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात से धर्मनगरीवासियो को काफी लाभ होगा। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमखी विकास हो रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलेगी। कुरुक्षेत्र रूट पर भी दो वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात से धर्मनगरीवासियो को काफी लाभ होगा। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमखी विकास हो रहा है।

पढ़ें :- लखनऊ में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

रेलयात्रियों को 30 दिसंबर को बड़ी सौगात मिलेगी। अब कुरुक्षेत्र रूट पर भी 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेंगी। विधायक सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 8 में से 2 ट्रेन कुरुक्षेत्र रूट पर चलने से दिल्ली से कटरा और दिल्ली से अमृतसर जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या धाम जंक्शन, दरभंगा एवं मालदा टाउन, सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बैंगलूर के मध्य 2 अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।

इनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, अमृतसर से दिल्ली जंक्शन, कोयंबटूर से बैंगलूर कैंट, मंगलूरु से मडगांव, जालना से मुंबई तथा अयोध्या धाम जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल शामिल है।

पढ़ें :- हरियाणाः रोहतक से जुड़ा अयोध्या, फरक्का एक्सप्रेस से रामलला के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com