मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर शिक्षकों का प्रदर्शन, लगाए योगी जी न्याय करो के नारे, पुलिस ने चलाई लाठी

up bureau

राजधानी लखनऊ में शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सरकारी आवास का घेराव कर दिया।

Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर शिक्षकों का प्रदर्शन, लगाए योगी जी न्याय करो के नारे, पुलिस ने चलाई लाठी
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सरकारी आवास का घेराव कर दिया। पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद पुलिस ने घसीटकर उन्हें वहां से हटाया। उन्हें जबरन गाड़ी में भरकर इको गार्डन भेजा गया। मामला 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से जुड़ा हुआ है। अभ्यर्थी हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का आदेश लागू करने की मांग कर रहे हैं। मांग है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार नई सूची जल्द जारी की जाए।

15 दिन बाद भी हाईकोर्ट का निर्णय नही हुआ लागू

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विजय यादव कहते हैं कि अधिकारियों की हीलाहवाली से मामला एक बार फंस सकता हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि हाईकोर्ट के निर्णय को 10 दिन होने को हैं, बावजूद इसके अभी तक फैसले का पालन नही किया गया। जबकि खुद मुख्यमंत्री ने इसको लेकर निर्देश जारी कर चुके हैं। अब जब मामला सुप्रीम कोर्ट में जाएगा तो एक बार फिर से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय के लिए इंतजार करना पड़ सकता हैं।

शेयर करें