मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

महाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 20 घायल

इंडिया वॉइस

जानकारी के मुताबिक ट्रक का टायर फट गया था जिसके बाद ड्राइवर ने उसे साइड में खड़ा कर दिया था. इस दौरान पीछे से आ रही बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

शेयर करें

Accident At Pune-Solapur Highway: महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजे हुआ। एक लग्जरी बस पुणे की ओर जा रही थी। इसी बीच पुणे जिले के यवत गांव के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिसमें बस बाईं ओर से टकरा गई। हादसे में बस का बायां हिस्सा बुरी तरह कुचल गया।

4 की मौके पर ही मौत हो गई
हादसे में बस में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 20 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक ट्रक का टायर फट गया था. चालक ने ट्रक को हाइवे के किनारे ही खड़ा कर दिया था। पीछे से आ रही बस के चालक ट्रक को देख नहीं पाए और बस का एक हिस्सा सीधे ट्रक में जा घुसा।

मुंबई में चलती कार में लगी आग

वहीं, बीती रात मुंबई के मुलुंड चेक पोस्ट पर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई। यह वाहन हाइवे पर चल रहा था, जिसमें कुछ यात्री भी सफर कर रहे थे तभी वाहन के इंजन से धुआं उठने लगा, जिसे देख यात्री वाहन से नीचे उतर गया. कुछ ही देर में कार खाक हो गई। सभी यात्रियों के समय रहते उतर जाने से बड़ा हादसा टल गया।

शेयर करें