मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल सहित कई ट्रेनें 23 को रहेंगी निरस्त

Rajni

रायपुर रेल मंडल में एक बार फिर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रायपुर डिविजन के भिलाई नगर-भिलाई के मध्य अपग्रेडेशन कार्य के तहत गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

train
शेयर करें

रायपुर। रायपुर रेल मंडल में एक बार फिर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रायपुर डिविजन के भिलाई नगर-भिलाई के मध्य अपग्रेडेशन कार्य के तहत गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

गर्डर लांचिंग एवं रोड अंडरब्रिज के बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे 23 जून को एक बजे से 06.40 बजे तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 23 जून को रायपुर से निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल भी 23 जून को दुर्ग से रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 22 जून को टाटानगर से रद्द रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस भी 22 जून को कोरबा से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 18240 इतवारी- बिलासपुर एक्सप्रेस 22 जून को इतवारी से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 22 जून को इतवारी से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 08730 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 23 जून को रद्द रहेगी।

रीशेड्यूलिंग और परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को 22 जून को निजामुद्दीन स्टेशन से 03 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 22 जून को गोंदिया से चलकर परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होते हुए जाएगी। यह गाड़ी गोंदिया दृउसलापुर- कटनी के मध्य रद्द रहेगी।

शेयर करें