मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

Haryana: कुरुक्षेत्र में युवक का गंडासी से हाथ काटकर साथ ले गए बदमाश, बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों पर शक

इंडिया वॉइस

कुरुक्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र के हवेली ढाबा में जुगनू नाम के व्यक्ति पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. बदमाश पीड़िता के दोनों हाथ काट कर ले गए। पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शेयर करें

Haryana news: धर्मनगरी के नाम से मशहूर कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अपराधियों में पुलिस का खौफ तक नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि कुछ लोग दिनदहाड़े गैंगवार में एक व्यक्ति के हाथ काट कर साथ ले गए. फिलहाल पुलिस एक दर्जन नकाबपोश आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है. कुरुक्षेत्र हवेली जो कि थाना सदर के अंतर्गत आती है में दबंग एक दर्जन नकाबपोश लोग दाखिल हुए वहां बैठे जुगनू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया. दबंग उसके दोनों हाथ तक अपने साथ ले गए.

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि 10/12 लोगों ने धारदार हथियार से जुगनू पर हमला कर दिया। जाते समय आरोपी अपने दोनों कटे हाथ अपने साथ ले गए। वहीं, मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत्त नैन ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी कि घटना कुरुक्षेत्र हवेली की है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने कहा कि वे आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

डीएसपी रामदत्त नैन ने कहा, “दस से बारह लोगों ने अपने चेहरे को ढंक कर कुरुक्षेत्र हवेली में प्रवेश किया और पीड़ित जुगनू पर हमला किया और उसका हाथ काट दिया। घटना के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं है।”

जांच के दौरान पता चला कि मृतक की अंकुश कमलपुर व अन्य से रंजिश चल रही थी. उन्होंने बताया कि पीड़ित को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे।

शेयर करें