मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

Andhra Pradesh: तेल टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से सात कर्मचारियों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

इंडिया वॉइस

आंध्र प्रदेश से एक घटना सामने आ रही है जहां काकीनाडा में एक फैक्टरी में तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से सात मजदूरों की मौत हो गई। टैंकर में सफाई करते वक्त मजदूरों का दम घुटने लगा था।

शेयर करें

Andhra Pradesh news: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) से एक घटना सामने आ रही है जहां के काकीनाडा (Kakinada) जिले में बड़ा हादसा हुआ है। ऑयल फैक्ट्री के टैंकरों की सफाई के दौरान सात मजदूरों की मौत हो गई है। मौत का कारण मजदूरों का दम घुटना बताया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना गुरुवार को तब हुई जब एक तेल टैंक की सफाई करने कर्मचारी तेल टैंक में उतरे थे. इसी दौरान दम घुटने से सात कर्मचारियों की मौत हो गई है. घटना अंबाती सुब्बन्ना तेल कारखाने में हुई है. जहां निर्माण कार्य चल रहा है.

सूत्रों के अनुसार घटना पेद्दापुरम मंडल के जी रागमपेट में स्थित अंबाटी सुबन्ना तेल फैक्ट्री में सुबह 7 बजे की है. घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार मृतक पेद्दापुरम मंडल के पडेरू और पेद्दापुरम के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि तेल फैक्ट्री की टैंक की सफाई के लिए पहले एक कर्मचारी टैंक में उतरा. उसके वापस नहीं आने के बाद अन्य लोग टैंक में उतरे. टैंक में उतरने के बाद सभी 7 कर्मचारियों की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 मजदूर पडेरू के रहने वाले थे और 2 पेद्दापुरम के रहने वाले थे. घटना के बाद स्थानीय लोग भी तेल फैक्ट्री के पास जमा हो गए. घटना की खबर सुनते ही लोग हैरान रह गए. वहीं मृतकों के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने कर्मचारियों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया था. मृतकों के परिजनों में तेल फैक्ट्री प्रबंधन के प्रति रोष है.

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि आगे की जांच की जा रही है. इस बीच मंत्री तनेती वनिता ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की है और पेद्दापुरम के रागमपेट में हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी ली है.

शेयर करें