कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED ने तलब किया है। यहां ईडी के अधिकारी राहुल गांधी से पूछताछ कर रहे हैं। ईडी के इस कदम को गलत ठहराते हुए कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।
Updated Date
नई दिल्ली, 13 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस को झुकाना चाहती है लेकिन पार्टी नहीं झुकेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी को लेकर केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रही है। कांग्रेस के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पैदल चलने से भी रोका जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
गांधी नाम की आंधी से तानाशाह अब खौफ खा रहे हैं।
सच हमारे साथ है,
हम सीना ठोककर तुम्हारे सवालों के जवाब देने आ रहे हैं।#IndiaWithRahulGandhi pic.twitter.com/REWMOPaCXi— Congress (@INCIndia) June 13, 2022
पढ़ें :- 10 साल में 70 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया, ऐतिहासिक उपलब्धि : PM मोदी
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया है। सैकड़ों पुलिस बैरीयर और हजारों पुलिस के सिपाहियों को लगा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को रोका जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केन्द्र सरकार को बताना चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्यों गिरफ्तार किया गया?। उन्होंने सवाल किया कि क्या पैदल चलना अपराध है?।
अपनी असफलताओं पर झल्लाई हुई हुकूमत को हम बता देंगें कि हम इस राष्ट्रीय विरासत को बचाए रखने के लिए कल भी दृढ़ संकल्पित थे, आज भी हैं। हम आज भी अडिग हैं और कल भी रहेंगे।
आपके यह झूठे मुकदमे हमारे लिए बंदर घुड़कियों से ज्यादा कुछ नहीं हैं : श्री @rssurjewala#IndiaWithRahulGandhi pic.twitter.com/AMlbt443uo
— Congress (@INCIndia) June 13, 2022
पढ़ें :- पिछले एक दशक में लोकतांत्रिक संस्थाओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है : मल्लिकार्जुन खरगे
उधर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए ये एक तरह की साजिश हो रही है। लेकिन राहुल गांधी डरने वालों में से नहीं हैं। वो निडर होकर सभी सवालों के जबाव देंगे। जब राहुल गांधी दफ्तर में गए तो हमारी मांग थी कि वकील को अंदर जाने दिया जाए लेकिन जाने नहीं दिया गया।
बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार
तो वहीं नेशनल हेराल्ड मामले पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस आज जो कर रही है वो ‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार’ है, वो भ्रष्टाचार का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस ने फिर से राहुल गांधी मॉड्यूल को भ्रष्टाचार के पैड से लॉन्च करने की कोशिश की है, हम आश्वासन देते हैं कि उनका वही भाग्य होगा, वो फिर से असफल होंगे। ED दफ्तर के भीतर राहुल गांधी से पूछताछ के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो। एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे?
जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है।
एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है।
पढ़ें :- संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन
– श्रीमती @smritiirani pic.twitter.com/52T9rT1eIt
— BJP (@BJP4India) June 13, 2022
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED ने तलब किया है। यहां ईडी के अधिकारी राहुल गांधी से पूछताछ कर रहे हैं। ईडी के इस कदम को गलत ठहराते हुए कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है।