1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ओडिशा: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ के दौरान छह स्कूली छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती

ओडिशा: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ के दौरान छह स्कूली छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती

क्रिसमस की छुट्टियों में पिकनिक मनाने के लिए गए थे छात्र पर हो गए घायल। यह मामला ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर का है जहां पर भगदड़ के दौरान कम से कम छह छात्राएँ घायल हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Odisha news: क्रिसमस की छुट्टियों में पिकनिक मनाने के लिए गए थे छात्र पर हो गए घायल। यह मामला ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर का है जहां पर भगदड़ के दौरान कम से कम छह छात्राएँ घायल हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज जिले के रासगोविंदपुर इलाके के हृदयानंद हाई स्कूल के करीब 70 70 छात्र-छात्राएं सोमवार को क्रिसमस की छुट्टियों में पिकनिक मनाने के लिए पुरी आए हुए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिन भर छात्र समुद्र तट पर रहे और शाम को वे मंदिर में दर्शन करने गए। रात करीब आठ बजे मंदिर की 22 सीढ़ियां चढ़ने के दौरान अचानक से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसकी चपेट में लड़कियां आ गईं और बेहोश होकर वहीं गिर गईं। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल लड़कियों को बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार करने वाले चिकित्सक ने कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com