मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

पेंटोग्राफ टूटने से पटना-डीडीयू रेलखंड पर परिचालन बाधित, कई ट्रनें लेट  

Rajni

पटना-डीडीयू रेलखंड पर पेंटोग्राफ टूटने से करीब डेढ़ घंटे तक परिचालन बाधित रहा। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

train
शेयर करें

डीडीयूनगर। पटना-डीडीयू रेलखंड पर पेंटोग्राफ टूटने से करीब डेढ़ घंटे तक परिचालन बाधित रहा। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बरूना और डुमरांव स्टेशन के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन का पेंटोग्राफ टूट गया। जिस कारण डाउन लाइन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।

06509 बेंगलुरू-दानापुर क्लोन स्पेशल ट्रेन जैसे ही बक्सर स्टेशन से खुलकर बरूना स्टेशन के पास पहुंची। पोल संख्या 647/10 के पास लोको संख्या 39005 का पेंटोग्राफ टूट गया। बक्सर के स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार ने कहा कि जैसे ही इस बात की सूचना दानापुर कंट्रोल को मिली। तुरंत मौके पर तकनीकी विशेषज्ञों का एक दल रवाना हुआ और 1 घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दुरुस्त कर परिचालन को शुरू कराया गया।

पेंटोग्राफ टूटने के साथ ओवरहेड वायर की विद्युत आपूर्ति भी बंद कर दी गई, जिसके कारण गर्मी में यात्रियों काफी परेशानी हुई। तकनीकी खामी दूर होने के बाद ट्रेन 10:38 में आगे बढ़ी। डाउन मेन लाइन प्रभावित होने से अन्य ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया।

इस दौरान डीडीयू-पटना सवारी गाड़ी, जनसाधारण एक्सप्रेस, भागलपुर एक्सप्रेस, उधना दानापुर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस सहित अन्य कई डाउन ट्रेनें प्रभावित हुई। तकनीकी खामी दूर होने के बाद डाउन लाइन से पहली ट्रेन 06509 बेंगलुरू-दानापुर क्लोन स्पेशल ने डुमरांव स्टेशन को 10:59 में क्रॉस किया। जबकि डुमरांव स्टेशन पर 03294 डीडीयू-पटना सवारी गाड़ी अपने समय से करीब डेढ़ घंटे लेट डुमरांव स्टेशन पर 11:09 पर आई।

शेयर करें