मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

परिणीति और राघव 25 सितंबर को बंधेंगे बंधन में

Rakesh

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। इस क्लोज़ फंक्शन में केवल उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

parineeti and raghav
शेयर करें

मुंबई। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। परिणीति और राघव 25 सितंबर को राजस्थान में शादी करेंगे। इस क्लोज़ फंक्शन में केवल उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार दोनों ही परिवारों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।इसके अलावा बता दे कि जानकारी यह भी है कि ये कपल शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन भी दे सकता है।जिसमें फिल्म जगरत से लेकर राजनीति से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो परिणीति-राघव की शादी के लिए उदयपुर में द ओबेरॉय उदयविलास 5 स्टार होटल को चुना गया है।जिसपर दोनों ही परिवारों ने अपनी मुहर लगा दी हैं। कुछ दिनों पहले परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें लिखा था कि हमनें सिर्फ साथ में एक ही बार नाश्ता किया था और मुझे पता था कि ये मेरे लिए बिल्कुल सही हैं।

ये सबसे खूबसूरत, शांत और प्रेरणादायक व्यक्ति हैं जो मेरी जिंदगी में आए हैं। इनका साथ, सपोर्ट, दोस्ती और समझदारी मुझे बहुत पसंद आई।राघव मेरे लिए मेरे घर जैसे हैं जहां मैं सबसे ज्यादा कंफर्टेबल रहती हूं।

शेयर करें