मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

टली बड़ी दुर्घटना! एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में मस्कट एयरपोर्ट पर लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

इंडिया वॉइस

मस्कट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आग लगने की खबर आई है।एयर इंडिया मस्कट-कोचीन की फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को स्लाइड के माध्यम से निकाला गया क्योंकि इसके एक इंजन में आग लगने के बाद धुआं निकला था।

शेयर करें

Air India Express: एयर इंडिया की एक फ्लाइट के रनवे पर विमान में धुएं का पता चलने के बाद उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब कोच्चि जाने वाला बोइंग 737-800 विमान टैक्सी कर रहा था। डीजीसीए ने कहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन नंबर 2 में आग लगने के बाद उसके केबिन में धुंआ भर गया था. विमान में सवार सभी 145 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. विमान में चार नवजात भी थे. फिलहाल किसी को चोट पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही उसमें से धुआं निकलते देखा गया. इसके बाद यात्रियों को तत्काल ही बाहर निकाला गया. विमान मस्कट से कोच्चि आ रहा था.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि यात्रियों के लिए ‘दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराई जाएगी.’ बता दें कि दो महीने पहले, कालीकट से दुबई जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान से जलने की गंध आने के बाद मस्कट की तरफ मोड़ना पड़ा था.

एक अधिकारी ने कहा, “किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया है।”

शेयर करें