मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

बिहार में भारी बारिश से सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे लोग, कई नदियां उफान पर

Rajni

बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा, गंडक, कोसी और बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों के आसपास के इलाकों में कटाव का खतरा बना हुआ है। लोग अब सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे हैं।

heavy rain
शेयर करें

पटना। बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंगा, गंडक, कोसी और बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों के आसपास के इलाकों में कटाव का खतरा बना हुआ है। लोग अब सुरक्षित जगहों पर पलायन कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार को तेज बारिश को लेकर प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 5 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

कैमूर का एकता चौक 15 मिनट की बारिश में जलमग्न हो गया। सड़कों पर पानी जमने लगा। जिससे उधर से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और दुकानदारों ने बताया कि हल्की बारिश में ही मेन रोड पर भारी जलजमाव हो गया। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल जिले में भारी बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पटना सहित राज्य के 16 जिलों के 29 शहरों में झमाझम बारिश हुई। वहीं 22 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 8 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार और नेपाल में हो रही लगातार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही कटाव भी तेज होने से नदी किनारे बसी आबादी पर खतरा बढ़ गया है। गंगा, गंडक, कोसी, बागमती समेत सारी नदियों की कमोबेश ऐसी ही स्थिति है।

बेतिया के योगापट्टी और गोपालगंज के छह प्रखंडों में गंडक नदी का कटाव तेज होने से लोगों में दहशत है। योगापट्टी के सिसवां दलित बस्ती, मंगलपुर रखई और परती टोला गांव पर गंडक नदी के कटाव का खतरा मंडराने लगा है। कटाव से अब तक इन गांवों के दर्जनों किसानों की ईख की फसल सहित पूरा खेत नदी में समा चुका है।

टैग: bihar
शेयर करें