1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर रिकी केज को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर रिकी केज को दी बधाई

ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले भारतीय संगीतकार रिकी केज को पीएम मोदी ने बधाई दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय संगीतकार रिकी केज को ‘डिवाइन टाइड्स’ एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी।

पढ़ें :- INDIA Alliance March : हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव समेत कई नेता, आकाशवाणी भवन के परिसर में धरने पर बैठे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी ने रिकी केज के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!”

इससे पहले रिकी केज ने ट्वीट किया, “हमारे एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी पुरस्कार दिया गया है। मैं शुक्रगुज़ार हूं मेरे साथ खड़े लेजेंड का। ये मेरा दूसरा ग्रैमी पुरस्कार है और स्टिवर्ट का 6ठां, जिसने भी कोलेबोरेट किया, हायर किया या मेरा म्यूज़िक सुना उन सबका शुक्रिया. मेरा वजूद आपसे है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com