1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस ने बरामद किए छह करोड़ के गहने, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बरामद किए छह करोड़ के गहने, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में जयपुर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार,जांच से जुड़ी टीम ने करीब सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में जयपुर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से छह करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं. मुख्य आरोपी नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद विदेश में रह रही अपनी पत्नी के पास जाना चाहता था. नागेश की पत्नी विदेश में नर्स है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह 24 अगस्त से लगातार कर्मचारियों की रेकी कर रहा था.पुलिस ने बताया कि नागेश के पिता भारतीय सेना में तैनात हैं.वह परिवार में इकलौता बेटा है. उसकी पत्नी सऊदी में बतौर नर्स काम करती है. वह पत्नी के पास सऊदी जाना चाहता था. इसलिए उसने लूटपाट की साजिश रची.
वारदात के बाद पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को करीब दो करोड़ के जेवरात लूटे जाने की जानकारी दी थी. लेकिन स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज संदीप गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों को 24 घंटे के भीतर दबोच कर छह करोड़ रुपए के गहने बरामद कर लिए.
सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि जांच से जुड़ी टीम ने करीब सात सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला. एक बदमाश के पेटीएम से कैब चालक के पैसे देने से पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिली और पुलिस ने जयपुर राजस्थान जाकर आरोपी नागेश कुमार, शिवम और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इनके कब्जे से 6,270 किलोग्राम सोना, 3 किलोग्राम चांदी, 500 ग्राम सोना आईआईएफएल में और 106 कच्चे हीरे और अन्य हीरे के गहने बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5.50 से 6 करोड़ के बीच है. फिलहाल पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
पूरा मामला
पहाड़गंज में कूरियर कंपनी के दो कर्मचारी जगदीश और सोमवीर आभूषणों का पैकेट लेकर बुधवार तड़के चंडीगढ़ के लिए निकले थे. इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने तलाशी के बहाने उन्हें रोक लिया. बदमाशों में से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी. इसी दौरान एक बदमाश ने कर्मचारियों की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया और वे गहने का बैग लूटकर फरार हो गए.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com