मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः पुलिस ने किसान आंदोलन से जुड़े नवदीप जलबेड़ा को लिया रिमांड पर

HO BUREAU

अंबाला पुलिस ने किसान आंदोलन से जुड़े नवदीप जलबेड़ा को गिरफ्तार कर अंबाला कोर्ट में पेश किया। किसान आंदोलन से जुड़े युवा नवदीप पर धारा 307 और 379 बी के तहत FIR दर्ज की गई थी। नवदीप को कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। किसान आंदोलन से जुड़े नवदीप जलबेड़ा को साथी गुरकीरत सहित अंबाला पुलिस ने कल मोहाली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था।

arrest
शेयर करें

अंबाला। अंबाला पुलिस ने किसान आंदोलन से जुड़े नवदीप जलबेड़ा को गिरफ्तार कर अंबाला कोर्ट में पेश किया। किसान आंदोलन से जुड़े युवा नवदीप पर धारा 307 और 379 बी के तहत FIR दर्ज की गई थी। नवदीप को कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। किसान आंदोलन से जुड़े नवदीप जलबेड़ा को साथी गुरकीरत सहित अंबाला पुलिस ने कल मोहाली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था।

जिसके बाद पुलिस ने नवदीप की अंबाला से गिरफ्तारी दिखाई और भारी सुरक्षा के बीच नवदीप को अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। नवदीप पर पुलिस ने 13 फरवरी को किसान आंदोलन के दौरान FIR दर्ज की थी जिसमें नवदीप पर 307 व 379 बी धाराएं लगाई गई थी। नवदीप को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 4 दिन का रिमांड मांगा था।

जिस पर कोर्ट ने नवदीप को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। नवदीप जलबेड़ा किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में तब आया था जब नवदीप ने अंबाला में दिल्ली कूच के दौरान वाटर कैनन का रुख पुलिस की तरफ मोड़ दिया था। जिसके बाद से नवदीप वाटर कैनन ब्वाय के नाम से चर्चित हो गया था।

शेयर करें