मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

Presidential Election 2022 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, JMM राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी

इंडिया वॉइस

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला लेती है। आप सभी सांसदों और विधायकों को निर्देशित दिया जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।

शेयर करें

रांची, 14 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थन करेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कहा गया है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल होने वाला है।

https://twitter.com/indiavoicenews/status/1547588074074386432

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला लेती है। आप सभी सांसदों और विधायकों को निर्देशित दिया जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे। बतादें कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और JMM गठबंधन की सरकार है। कांग्रेस विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। चुनाव से पहले ही NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस से समान दूरी बनाकर चलने वाले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर दिया था।

शेयर करें