द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगते हुए कहा था कि उनका झारखंड से काफी लगाव है। झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वहीं उनकी दादी भी झारखंड की ही हैं और पूर्वज भी झारखंडी हैं। उनकी रगों में झारखंड का खून दौड़ता है।
Updated Date
रांची, 4 जुलाई। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुर्म ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील की। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे।

मेरी रगों में झारखंड का खून दौड़ता है- मुर्मू
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले दोपहर को BNR चाणक्या में BJP और आजसू विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की। संबोधन के दौरान द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गयीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के बाद जब वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलीं, तो उन्होंने उनसे कहा कि मेरे जैसे छोटे से गांव के व्यक्ति, एक साधारण शिक्षक को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। क्या मैं उस पद के लायक हूं। क्या देश की प्रथम नागरिक बनाने का निर्णय सही है। तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत का संविधान आपको रास्ता दिखायेगा और आपका संरक्षण करेगा। द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों और विधायकों से समर्थन मांगते हुए कहा था कि उनका झारखंड से काफी लगाव है। झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। उनकी दादी भी झारखंड की ही हैं और उनके पूर्वज भी झारखंडी हैं। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनकी रगों में झारखंड का खून दौड़ता है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एवं समर्थक विधायकों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखंड आगमन पर स्वागत किया गया.
पढ़ें :- Asian Games : एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं, बोलीं- हर भारतीय को गर्व
देश एवं जनजातीय समुदाय के लिए यह गौरव का पल है, जहाँ देश के सबसे बड़े संवाधैनिक पद पर एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. pic.twitter.com/YNgPXkYcsK
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) July 4, 2022