मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ख्वाब पूरा करने के लिए तोड़ा रेस्तरां सोना का पार्टनरशिप, न्यूयार्क में खोला था रेस्टोरेंट  

Rakesh

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयार्क स्थित अपने रेस्टोरेंट सोना से नाता तोड़ लिया है। ये रेस्तरां शुरू होने के दो साल बाद ही इस तरह की खबरे सामने आई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये रेस्टोरेंट अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ पार्टनरशिप में खोला था।

actress priyanka
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयार्क स्थित अपने रेस्टोरेंट सोना से नाता तोड़ लिया है। ये रेस्तरां शुरू होने के दो साल बाद ही इस तरह की खबरे सामने आई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये रेस्टोरेंट अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ पार्टनरशिप में खोला था।

ऐसे में प्रियंका के अलग होने के बाद यह रेस्टोरेंट अब मनीष गोयल संभालेंगे। अपने इंटरव्यू में मनीष ने कहा कि प्रियंका ने रेस्टोरेंट के आइडिया की शुरुआत की थी। प्रियंका की पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए हम सब आभारी हैं। लेकिन वह अब क्रिएटिव रूप में हमारे साथ नहीं होंगी। मगर वह हमेशा ही सोना फैमिली का हिस्सा थीं और आगे भी बनी रहेंगी।

इसके बाद मनीष ने कहा कि वह अब आगे की रणनीति को लेकर काम कर रहे हैं। प्रियंका की टीम के हवाले से जानकारी दी गई कि ‘सोना का बनना हमेशा से प्रियंका की जिंदगी में बेहद खास मोमेंट रहा। सोना से दूर जाने के बाद प्रियंका को अपने दूसरे कामों को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। वह उन मौकों के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, जो आने वाले वक्त में उनका इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें