Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, किसान कर्जमाफी समेत किये कई बड़े वायदे

प्रियंका गांधी ने जारी किया पार्टी का घोषणा पत्र, किसान कर्जमाफी समेत किये कई बड़े वायदे

Congress Released Party's Manifesto : यूपी में कल यानी फरवरी को पहले चरण का चुनाव होना है। ऐसे में पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को ‘उन्नति विधान’ का नाम दिया है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी युवाओं को रोजगार भी देगी।

कांग्रेस के घोषणा पत्र के प्रमुख वायदें 

1. किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।

2. जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।

पढ़ें :- UP में 10 मार्च के बाद महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : CM योगी

3. बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।

4. आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी।

5. गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।  इसमें 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।

6. सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा।  आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।

7. झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।

पढ़ें :- गुरुवार को अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

8. कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

9. ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।

10. 20 लाख नौकरियां देंगे. 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा।

11. इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।

12. शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।

13. अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

पढ़ें :- खीरी : ईवीएम में फेवीक्विक लगाने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

14. संस्कृत और उर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।

15. महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी।

16. पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट।

17. पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।

 

 

पढ़ें :- कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैया के किले को भेदना भाजपा और सपा के लिए कड़ी चुनौती !
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com