मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

रजनीकांत हुए ट्रोलिंग का शिकार

Rakesh

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की यूपी यात्रा के बाद से ही रजनीकांत चर्चा का विषय बने हुए है।पहली तो उनकी फिल्म जेलर जो कि लगातार देश के साथ ही विदेशों में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है।

rajanikant
शेयर करें

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की यूपी यात्रा के बाद से ही रजनीकांत चर्चा का विषय बने हुए है।पहली तो उनकी फिल्म जेलर जो कि लगातार देश के साथ ही विदेशों में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है।

फिल्म ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए पहले ही 400 करोड़ रुपए कमा चुकी है और जल्द ही 500 करोड़ की टॉरगेट रेस में भी शामिल हो जाएगी। तो वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत का एक वीडियो है जो कि सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही ट्रोल किया जा रहा हैं। दरअसल इस वीडियों में रजनीकांत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे थे और मुलाकात के दौरान उन्होने योगी आदित्यनाथ के पैर छूएं।जिसके लिए उन्हे ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोलिंग के बाद अब रजनीकांत ने एक इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी के पैर छूने की वजह बताई हैं उनका कहना हैं कि ‘भले ही वो उम्र में मुझसे छोटे हैं पर यह मेरी आदत है। मेरे सामने जब भी कोई संन्यासी या फिर योगी आते हैं तो मैं उनके पैर छूता हूं।’

बता दें कि हाल ही में रजनीकांत फिल्म जेलर की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन भी किए।इस दौरान रजनीकांत ने सीएम योगी के पैर छुएं थे,जिसके बाद उन्हे फैंस की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था जिस पर अब सुपरस्टार ने वजह सामने रखी हैं।

शेयर करें