मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

Rajya Sabha Elections : अनिल देशमुख और नवाब मलिक नहीं कर सकेंगे राज्यसभा चुनाव में मतदान, दोनों की याचिका खारिज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विशेष कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। राज्यसभा का चुनाव कल 10 जून को होने वाला है, लेकिन हाईकोर्ट ने अभी तक सुनवाई का वक्त तय नहीं किया है।

शेयर करें

मुंबई, 09 जून। मुंबई की विशेष कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और मंत्री नवाब मलिक की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें दोनों नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विशेष कोर्ट के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि हाईकोर्ट ने अभी तक सुनवाई का वक्त तय नहीं किया है।

राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति की मांग

बतादें कि जेल में बंद पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और मंत्री नवाब मलिक ने राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की मंजूरी देने के लिए विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर बुधवार को जज आरएन रोकड़े के समक्ष सुनवाई हुई थी। ED के वकील अनिल सिंह ने इस याचिका का कड़ा विरोध किया था, जबकि आवेदकों के वकील अमित शाह ने अनिल देशमुख और नवाब मलिक को राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति दिए जाने की मांग की थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। आज जज आरएन रोकड़े ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अनिल देशमुख और नवाब मलिक को राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति नहीं दी जा सकती है और उन्होंने इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विशेष कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। राज्यसभा का चुनाव कल होने वाला है, लेकिन हाईकोर्ट ने अभी तक सुनवाई का वक्त तय नहीं किया है।

शेयर करें