मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
राजनीति

नए संसद भवन का उद्घाटन कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Avnish

नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार को होना है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

new parliament
शेयर करें

नई दिल्ली । देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। 28 मई को उद्घाटन होना है। ऐसे में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि नए संसद भवन की दीवारों पर सरकार के एंटी लोग पीएम मोदी के खिलाफ स्लोगन लिख सकते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और भी ज्यादा चाक-चौबंद कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार नए संसद भवन के चारों तरफ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अधिकारी एसपी रैंक के हैं जो मोनिटरिंग करेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट की रूट

उद्घाटन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि संसद भवन की तरफ जाने वाली रूट डायवर्ट की गई है। रविवार सुबह 5.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऐसा ही रहेगा। इस तरफ सिर्फ वीवीआईपी और विशेष गाड़ी के जाने की ही इजाजत होगी। कोशिश करें कि सुबह के वक्त उस साइड ना जाए इससे आपको ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ सकता है।

विपक्षी दल कर रहे हैं विरोध

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता विपक्षी दल को भेजवाया गया। लेकिन कांग्रेस समेत विपक्षी दल ने इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने से मना कर दिया। उनका कहना है कि यह उद्घाटन पीएम मोदी से क्यों करवाया जा रहा है। देश के पहले नागरिक को इस उद्घाटन के लिए आगे करना चाहिए। अब इस मुद्दे को लेकर सत्ता-पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

 

शेयर करें