मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शाहरूख ने शेयर किया नयनतारा संग रोमांटिक गाने का वीडियो

Rakesh

शाहरुख खान और नयनतारा की आने वाली फिल्म जवान का रोमांटिक सॉन्ग 'चलेया' लान्च किया गया है।गाने का वीडियो किंग खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस गाने चलेया में किंग खान, नयनतारा के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

romantic
शेयर करें

मुंबई। शाहरुख खान और नयनतारा की आने वाली फिल्म जवान का रोमांटिक सॉन्ग ‘चलेया’ लान्च किया गया है।गाने का वीडियो किंग खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस गाने चलेया में किंग खान, नयनतारा के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रोमांस किंग के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस शाहरूख की तारीफों के पुल बांधते नज़र आ रहे हैं।इस रोमांटिक गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज़ दी है।जिसको शाहरूख ने सोशल मीडिया साइट पर अप्रीशिएट किया हैं। गाने की कोरियोग्राफी फराह खान की है और लिरिक्स लिखे है कुमार ने।

शाहरुख ने गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘इश्क हो बेहिसाब सा, बेपरवाह, बेहद सा! कुछ ऐसा है जवान का प्यार! #चलेया गाना अब रिलीज हो गया है! #जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।’

बता दे कि एटली द्वारा निर्देशित, जवान 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा,विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं।

इसके साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी कैमियों रोल में नज़र आने वाली हैं।शाहरूख इस फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे वही फिल्म की हीरोइन नयनतारा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी।

शेयर करें