मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शोमैन सुभाष घई ने किया नितिन को याद, कहा हम साथ में शो करने वाले थे

Rakesh

शोमैन सुभाष घई ने दिवंगत नितिन देसाई को याद करते हुए कहा कि क्रिएटिव इंसान को कभी दूसरों यानि की इंवेस्टर्स के झांसे में नहीं आना चाहिए।उन्होनें कहा कि क्रिएटिव व्यक्ति यह बोझ झेलने में कई बार नाकाम हो जाता है।

subhash ghai
शेयर करें

मुंबई। शोमैन सुभाष घई ने दिवंगत नितिन देसाई को याद करते हुए कहा कि क्रिएटिव इंसान को कभी दूसरों यानि की इंवेस्टर्स के झांसे में नहीं आना चाहिए।उन्होनें कहा कि क्रिएटिव व्यक्ति यह बोझ झेलने में कई बार नाकाम हो जाता है।

ऐसा ही नितिन के साथ हुआ,वो इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार थे।लेकिन प्रेशर झेल नहीं पाएं।सुभाष घई ने यह भी बताया कि हम साथ मिलकर ‘दूरदर्शन’ के लिए ‘स्वराज’ नामक प्रोग्राम बनाने वाले थे, जिसमें 75 स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर्दे पर उतारने वाले थें।उस शो के लेकर बहुत दिनों तक बड़ी चर्चा भी हुई थी।

तीन-चार महीने शो पर शो के कांसेप्ट को लेकर मिलकर काम भी किया था। लेकिन ‘दूरदर्शन’ ने उस कान्ट्रेट लिए दूसरे को चुना और वो शों हम मिलकर नहीं कर पाए।नितिन का वो सपना अधूरा ही रह गया। बातचीत के दौरान सुभाष घई ने कहा- नितिन देसाई हमारे भारत के बहुत निपुण कलाकार रहे हैं।व हमारे बहुत अच्छे मित्र थे।

उनका इस तरह से जाना बेहद दुखद है।अपने पुराने शो के याद करते हुए सुभाष ने बताया कि हमने 1992 में ‘सिनेमा सिनेमा हंड्रेड’ करके बहुत बड़ा स्टेज शो किया था, जिसके लिए नितिन जी ने 150 फुट का थ्री-डी स्टेज बनाया था।

उन्होने कहा कि नितिन बहुत उम्दा और गुणी इंसान थे।उन्होने बताया कि  क्रिएटिव आदमी को अक्सर पैसे वाले लालच देते हैं कि तुम कुछ बड़ा कर सकते हो,लेकिन जब काम पूरा या सक्सेज नहीं होता तो पैसा वापस नहीं मिलता।ऐसी सिचुऐशन में लोग प्रेशर भी बनाते है और ऐसे में क्रिएटिव आदमी को अपनी जीत में भी हार नजर आती है। कि इंवेस्टर्स का पैसा चुका पा रहे है।यही दबाव इस तरह की घटनाओं की वजह होती हैं।

सुभाष घई का धारावाहिक ‘जानकी’ आने वाले  15 अगस्त से दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला है। जिसके टाइटल सॉन्ग सहित चार-पांच गाने भी खुद शोमैन सुभाष घई ने लिखे हैं।शो के प्रमोशन के दौरान सुभाष घई ने एक दैनिक अखबार से बात करते हुए अपने करीबी नितिन देसाई को याद किया।

शेयर करें