मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में मिला सांप, कई बच्चे बीमार, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

इंडिया वॉइस

बच्चों के खाने के साथ लापरवाही को लेकर एक बहुत बड़ा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आ रहा है जहां के बीरभूम जिले में मिड डे मील में सांप के मिलने से कोहराम मच गया. अधिकारियों ने बताया कि जहर वाला भोजन खाकर स्कूल के कई बच्चे अस्पताल पहुंच गए।

शेयर करें

Snake Found In Mid-Day Meal In Bengal: बच्चों के खाने के साथ लापरवाही को लेकर एक बहुत बड़ा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आ रहा है जहां के बीरभूम जिले में मिड डे मील में सांप के मिलने से कोहराम मच गया. अधिकारियों ने बताया कि जहर वाला भोजन खाकर स्कूल के कई बच्चे अस्पताल पहुंच गए। कुछ ही दिन पहले ममता बनर्जी की सरकार ने मिड डे मील में चिकन और अंडा परोसे जाने का ऐलान किया था।

अधिकारियों के मुताबिक, बीरभूम जिले के मयूरेश्वर प्रखंड के एक प्राइमरी स्कूल में 30 बच्चे मिड डे मील में परोसे गए भोजन को खाने के बाद बीमार पड़ गए. इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्कूल में मिड डे मील तैयार करने वाले कर्मचारी ने भी बताया कि दाल से भरे एक कंटेनर में सांप मिला था.

कर्मचारी ने बताया, ‘मिड डे मील खाने के बाद बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी. आनन-फानन में हम लोगों ने उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया.’ प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपांजन जाना ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने मिड डे मील के भोजन को खाने की वजह से बच्चों के बीमार पड़ने की शिकायत की है.

एक बच्चा अभी भी अस्पताल में

उन्होंने कहा, ‘मैंने प्राइमरी स्कूल के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया है, वो 10 जनवरी को आएंगे.’ अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में सिर्फ एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है. बाकी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. वह खतरे से बाहर हैं.

इस मामले में बच्चों के पैरेंट्स ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया. पुलिस के मुताबिक, बच्चों के घरवालों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक का घेराव कर उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने जनवरी से अप्रैल तक मिड डे मील में चिकन और मौसमी फल को शामिल करने का ऐलान किया था, इसके लिए 371 करोड़ रुपये आवंटित भी किए गए थे. सरकार के अधिसूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत फिलहाल मिड डे मील में चावल, आलू, सोयाबीन और अंडे दिए जा रहे थे. अब इनमें चार महीने तक हर सप्ताह चिकन और मौसमी फल शामिल किए जाने की घोषणा की गई थी.

शेयर करें