Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. करोड़ों के हैं मालिक पर बैंक के कर्ज में डूबे हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, पढ़ें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

करोड़ों के हैं मालिक पर बैंक के कर्ज में डूबे हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, पढ़ें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Assembly Election : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Chief) के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को एक हलफनामा दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की जानकारी दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Akhilesh Yadav Net Worth : प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को देखते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Chief) के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को करहल से सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही नेताओं ने बीते कल यानी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने आजम खान पर कास तंज, कही ये बात, पढ़ें

अखिलेश यादव पर बैंकों का 28.7 लाख रुपए कर्ज

नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को अपने चल अचल संपत्ति की जो जानकारी दी है वो बेहद ही चौंकाने वाली है। यूं तो अखिलेश यादव करोड़ों के मालिक हैं पर चुनाव आयोग (Election Commission) को दिए हलफनामे में अखिलेश यादव ने बताया है कि उनके ऊपर बैंकों का कर्ज (Bank Loan) है। जानकारी के मुताबिक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बैंक से 28.7 लाख रुपए लोन लिया है। जिसे उन्होंने अभी तक चुकाया नहीं है।

सपा सुप्रीमो 40 करोड़ रुपए से ज्यादा के हैं मालिक

वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग को जो जानकारी दी गई है उसमें बताया गया है कि अखिलेश यादव के पास करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें उनके बैंक खाते में 8.43 करोड़ रुपए जमा हैं और इसके अलावा उनके पास कई मकान और कृषि युक्त भूमि है।

पढ़ें :- UP में 10 मार्च के बाद महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा : CM योगी

नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

इसमें बैंकों में जमा चल अचल संपत्ति दोनों ही शामिल है। अखिलेश यादव के पास 17.93 एकड़ जमीन है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में है। इसके अलावा अखिलेश यादव के पास गैर कृषि भूमि और कई मकान भी हैं जिनकी कीमत लगभग 17.22 करोड़ से भी ज्यादा है।

डिंपल यादव के पास अखिलेश यादव से कम संपत्ति

ये तो रही बात सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की। अब बात करते हैं दूसरी तरफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की कुल संपत्ति की। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जहां एक तरफ अखिलेश यादव के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है और साथ ही बैंकों का लोन भी है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी डिंपल यादव के बैंक खाते में 58 लाख 92 हजार रुपए जमा है।

लिहाजा बैंक में जमा पैसों के मामले में अखिलेश यादव अपनी पत्नी से कहीं ज्यादा आगे हैं। अखिलेश यादव ने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 4 करोड़ 76 लाख 84 हजार रुपए की चल संपत्ति है। जबकि दूसरी तरफ डिंपल के पास कुल 10 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। ऐसे में अखिलेश यादव अपनी पत्नी से ज्यादा अमीर हैं। पर उसके बावजूद भी उनका बैकों पर लोन है।

पढ़ें :- गुरुवार को अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पहली बार लड़ रहे हैं विधानसभा का चुनाव

प्रदेश में सत्ता की कुर्सी वापस पाने के जुगत में लगे अखिलेश यादव इस बार पहली दफा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। बहरहाल उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों में चुनाव होना है और पहला चुनाव 10 फरवरी को होना है।

लिहाजा अखिलेश यादव ने मैनपुरी की जिस सीट से नामांकन दाखिल किया है वो सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती रही है। बता दें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में मोदी लहर होने के बावजूद भी करहल सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उसी को देखते हुए पार्टी ने एक सेफ सीट से अखिलेश यादव को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

चर्चा थी कि अपर्णा यादव हो सकती हैं भाजपा की उम्मीदवार

वहीं दूसरी तरफ पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में ये अटकलें चल रही थीं कि भाजपा अखिलेश यादव के खिलाफ हाल ही में समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को करहल सीट से उम्मीदवार बना सकती है। पर भाजपा ने सभी अटकलों को खारिज करते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से एसपी सिंह बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि करहल सीट किस पार्टी के कब्जे में जाती है।

 

पढ़ें :- खीरी : ईवीएम में फेवीक्विक लगाने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com