मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सुष्मिता सेन ने बेटी रेने सेन के लिए लिखा इमोशनल नोट

Rakesh

सुष्मिता सेन वेब की सीरीज ताली के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस देखने के मिल रहा हैं।फैंस सुष्मिता के ट्रान्सफॉरमेशन और बॉडी लैग्वेज की तारीफ करते नहीं थक रहे लेकिन इसी बीच सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रेने सेन की तारीफों के पुल बांधे है।

Sushmita Sen
शेयर करें

मुंबई। सुष्मिता सेन वेब की सीरीज ताली के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस देखने के मिल रहा हैं।फैंस सुष्मिता के ट्रान्सफॉरमेशन और बॉडी लैग्वेज की तारीफ करते नहीं थक रहे लेकिन इसी बीच सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रेने सेन की तारीफों के पुल बांधे है।

सुष्मिता में अपनी बेटी को इमोशनल नोट लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।इस नोट के जरिए सुष्मिता ने जानकारी दी हैं कि उनकी बेटी रेने ने उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ताली में अपनी आवाज में महामृत्युंजय मंत्र गाया है। जिसे सीरीज के ट्रेलर में भी इस्तेमाल किया गया है।

सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि- जिंदगी कभी कभी पूरा एक चक्र कम्पलीट करती है,मेरी बेटी रेने सेन ने शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र को अपनी आवाज दी हैं इस ट्रेलर में उसकी आवाज और मेरा चेहरा एक साथ नजर आ रहा है। जिसे मैं जब भी सुनती हूं रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

सुष्मिता ने बेटी रेने को थैंक यू शोना! कहते हुए अपने इस ट्रिब्यूट का हिस्सा बनने पर थैंक यूं भी कहा हैं।इसके साथ ही सुष्मिता ने ताली के ट्रेलर को इतना सारा प्यार देने के लिए दर्शकों का भी बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया है।

सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में बेटी रेने को गोद लिया था,जिसके बाद उन्होने अलीशा को भी गोद लिया। रेने ने 2021 में फिल्म सुट्टाबाजी के साथ एक्टिंग डेब्यू किया था।रेने सेन एक सिंगर भी हैं,जिन्होने अपनी आवाज़ ताली के ट्रेलर के सांग को दी है।

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन की मोस्ट टॉकड सीरीज़ ताली 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही हैं।जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं।

शेयर करें