मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

कुत्ते के हमले से बचने के लिए Swiggy Delivery Boy ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, अस्पताल में मौत

इंडिया वॉइस

Swiggy Delivery Boy: हैदराबाद में कुत्ते के हमले से बचने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली डिलीवरी बॉय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शेयर करें

Swiggy Delivery Boy: हैदराबाद में एक इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक स्विगी डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। 23 साल का मोहम्मद रिजवान यहां खाना देने आया था और उसी दौरान एक पालतू कुत्ते ने उसका पीछा कर लिया। जिससे वह बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए हैं। जानकारी के अनुसार मोहम्मद रिजवान 11 जनवरी को बंजारा हिल्स स्थित लुम्बिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में खाना देने आया था. यहां ग्राहक का पालतू जर्मन शेफर्ड उसके पीछे भागने लगा. जिससे वह गिर गया और रविवार को उसकी मौत हो गई।

बंजारा हिल्स के अपार्टमेंट का है मामला
मामला हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय मोहम्मद रिजवान बंजारा हिल्स स्थित लुम्बिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में खाना पहुंचाने गया था। जब उसने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो कस्टमर का पालतू कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) उस पर भौंकने लगा और झपट पड़ा।

डर के कारण रिजवान ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद रिजवान को निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) ले जाया गया और गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बंजारा हिल्स के पुलिस निरीक्षक एम नरेंद्र ने कहा कि जैसे ही रिजवान कस्टमर को पार्सल सौंप रहा था, जर्मन शेफर्ड घर से बाहर निकला और रिजवान पर झपट पड़ा। हमले के डर से रिजवान ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। इसके बाद कुत्ते ने उसका पीछा किया। फिर रिजवान ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

उन्होंने आगे कहा, “शनिवार शाम करीब 6.30 बजे स्विगी डिलीवरी बॉय मोहम्मद रिजवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले को धारा 304 (ए) आईपीसी में बदल दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

शेयर करें