मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यात्रीगण ध्यान देःं 26 जून तक निरस्त रहेंगी ये 15 ट्रेनें, औड़िहार स्टेशन पर चल रहा यार्ड रिमॉडलिंग का काम

Rajni

वाराणसी-गाजीपुर सेक्शन के औड़िहार स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 22 जून से 15 ट्रेनें 26 जून तक निरस्त रहेंगी।

train
शेयर करें

वाराणसी। वाराणसी-गाजीपुर सेक्शन के औड़िहार स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 22 जून से 15 ट्रेनें 26 जून तक निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

निरस्त की गई ट्रेनों में भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष ट्रेन, आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष ट्रेन, भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित ट्रेन, वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष ट्रेन, गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी ट्रेन शामिल हैं।

वहीं, 22 जून को ही वाराणसी सिटी और बनारस स्टेशन से चलने वाली एक-एक ट्रेन निरस्त रहेगी। इनमें वाराणसी सिटी से चलने वाली वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस और बनारस से चलने वाली बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन शामिल है।

शेयर करें