मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

TMKOC की सोढ़ी ने प्रोड्यूसर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

Rakesh

असिद मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।

TMKOC
शेयर करें

विवादों में घिरा TMKOC

मुंबई। लोगों के सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीआरपी में हमेशा लिस्ट में टॉप में रहता है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार असिद मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला ने असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।

असित मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप

आपको बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ सिर्फ सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप ही नहीं लगाया है बल्कि उनके खिलाफ केस भी फाइल किया है। असित मोदी के अलावा जेनिफर ने प्रोजेक्ट हेड सोहिल रमानी औरएग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ भी केस फाइल किया है।जानकारी के मुताबिक जेनिफर ने पिछले 2 महीने से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए शूटिंग नहीं कर रही थीं। आखिरी बार उन्होंने 7 मार्च को शूटिंग की थी। दावा किया जा रहा है कि सोहिल और जतिन बजाज ने उनकी इंसल्ट की थी।इसकी वजह से वह सेट से चली गई थीं।

‘मुझे ह्यूमिलिएट और अपमानित किया’

उधर एक इंटरव्यू में जेनिफर में कहा कि ‘हां मैंने शो छोड़ दिया है। मैंने अपना लास्ट एपिसोड 6 मार्च को शूट किया था। मुझे सेट छोड़ना पड़ा क्योंकि मुझे मिस्टर सोहिल और जतिन ने ह्यूमिलिएट और अपमानित किया था। 7 मार्च को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी और होली भी थी। मुझे सोहिल रमानी ने  चार बार सेट से बाहर जाने के लिए कहा और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने मेरी कार रोकने की कोशिश की और मुझे सेट छोड़ने की परमीशन नहीं दे रहे थे।

सोहिल ने दी धमकी

जेनिफर ने आगे बताया कि मैंने उनसे कहा कि मैंने उनके लिए 15 सालों तक काम किया है  और वे मुझे फोर्सफुली रोक नहीं सकते हैं। जब मैं छोड़ रही थी तो सोहिल ने मुझे धमकी दे रहे थे साथ ही जेनिफर ने कहा कि उन्होंने कहा कि TMKOC की टीम से सिर्फ 2 घंटे का ब्रेक लिया था क्योंकि  उनकी मैरिज एनिवर्सरी पर उनकी बेटी ने कुछ अरेंजमेंट्स कर रखे थे लेकिन टीम नहीं मानी।

शेयर करें