मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
क्षेत्रीय

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से महिला और बेटे की मौत

इंडिया वॉइस

एक दुखद घटना में,कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो का एक निर्माणाधीन पिलर अचानक गिर गया. इसकी चपेट में बाइक सवार एक परिवार आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला व एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

शेयर करें

Metro pillar collapses: एक दुखद घटना में, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो का एक निर्माणाधीन पिलर अचानक गिर गया. इसकी चपेट में बाइक सवार एक परिवार आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला व एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

ये हादसा आज यानी मंगलवार 10 जनवरी सुबह बेंगलुरु के नागवारा इलाके में हुआ. जिस समय वह निर्माणाधीन खंभे के पास से गुजर रहा था, उसी समय लोहे का खंभा उसके ऊपर गिर गया। इस हादसे में महिला तेजस्विनी और उसका तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इस हादसे में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई है, जबकि उसके पति और बेटी को चोटें आई हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जब यह परिवार दोपहिया वाहन से यहां से गुजर रहा था, उसी दौरान मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर उनके ऊपर गिर गया.

भीमाशंकर एस गुलेड, डीसीपी ईस्ट, ने कहा, “दंपत्ति अपने बेटे के साथ हेब्बल की ओर जा रहे थे। मेट्रो का पिलर ओवरलोड होकर बाइक पर जा गिरा। पीछे की सीट पर सवार थे मां-बेटा उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें एल्टिस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनकी पहचान तेजस्विनी और उनके ढाई साल के बेटे विहान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बाइक तेजस्विनी का पति चला रहा था और वह पीछे दो बच्चों के साथ बैठी थी. पुलिस ने बताया कि तेजस्विनी और उनके पति दोनों ने हेलमेट पहन रखा था. हादसे में घायल पति व पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें