मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना, यूपी में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

इंडिया वॉइस

चुनाव आयोग के द्वारा यूपी सहित अन्य चार राज्यों में चुनाव की तारीखों पर अंतिम मुहर लगाने के बाद अब नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। आज से यूपी के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शेयर करें

उत्तर प्रदेश, 14 जनवरी। आगामी चुनाव के लिए यूपी में बिगुल बज चुका है। आज चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

नामांकन की अंतिम तिथि व नाम वापस लेने की तिथि जारी

देश के सबसे बड़े सूबे में सात चरण में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना तय है। इसके लिये नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 27 जनवरी रखी गई है।

पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होगी। धीरे-धीरे ये चुनावी कारवां आगे बढ़ते हुए प्रदेश के पूर्वांचल में जाकर थमेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगा पहले चरण का चुनाव

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ शामिल हैं।

वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा । इसके लिये 21 जनवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी और 28 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि तय है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है।

दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इसमें बिजनौर, सहारनपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिले शामिल हैं।

शेयर करें