मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फिल्म ‘काली’ के विवादित पोस्टर पर डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इंडिया वॉइस

काली फिल्म का पोस्टर इन दिनों विवाद की एक बढ़ी वजह बनाता जा रहा है। अब यूपी में फिल्म के पोस्टर को लेकर डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 5 जुलाई 2022। फिल्म काली का विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में मां काली के विवादित पोस्टर की वजह से कई जगहों पर डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं मां काली के विवादित फोटो की वजह से डायरेक्टर को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। यूपी में भी इस पोस्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज  कराई गई है।

हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर यूपी में काली फिल्म की निदेशक पर एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर सोमवार को दर्ज हुई। यूपी पुलिस द्वारा फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ आपराधिक साजिश, जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व पूजा स्थल पर अपराध आदि के चलते शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

लखनऊ के थाना हजरतगंज में फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई के खिलाफ धारा  153 बी, 120 बी, 295 ए, 295,  298, 505 (1) (बी), 504 और  505 (2) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही उन पर आईटी एक्ट की धारा 67 व 66 भी लगाई गई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की IFSO इकाई ने भी काली फिल्म के विवादित पोस्ट के लिए धारा 153ए व 295 ए के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

फिल्म में काली के विवादित पोस्टर के बाद से ही डायरेक्टर को लोगों ने अपने निशाने पर लिया। बता दें कि डायरेक्टर में काली फिल्म के पोस्टर में एक महिला को मां काली की तरह दिखाया गया है और वह सिगरेट पी रही है। उस महिला के हाथों में त्रिशूल भी है।

शेयर करें