Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. विराट कोहली के बचपन की वो 10 तस्वीरें जिसे देख बिन प्यार लुटाये नहीं रह पाएंगे आप

विराट कोहली के बचपन की वो 10 तस्वीरें जिसे देख बिन प्यार लुटाये नहीं रह पाएंगे आप

चीकू, जिसे हम विराट कोहली के नाम से जानते हैं आज क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम का डंका बाजवाता रहा है। हलांकि इस वक्त विराट कोहली का समय उनके संग नहीं है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

विराट कोहली भारत में सबसे लोकप्रिय और सफल क्रिकेटरों में से एक हैं और दुनिया भर से भी उनके प्रसंशको की सूचि कम नहीं है। हाल ही में विराट कोहली ने क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी है और अब वह भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर प्लेयर ही खेलंगे। हमने विराट की दस बेहद मासूमियत से भरी फोटो की लिस्ट निकली है जिसे देख आप मुस्कुराये और विराट पर प्यार बरसाए बिना नहीं रह पाएंगे।

पढ़ें :- उत्तराखंडः लगातार बारिश के चलते सैलानियों के लिए 31 अगस्त तक फाटो जोन बंद

विराट को कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्हें खेल श्रेणी के तहत अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री और भारत में सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।

विराट अपने निजी जीवन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं। लेकिन वहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए अपने प्यार का इज़हार और उनकी प्रशंसा कभी नहीं छोड़ा।

पढ़ें :- अलीगढ़ के छोरे ने किया अनोखा कारनामा....हर दर्शक रह गया हैरतअंगेज.....नामुमकिन काम को किया मुमकिन

विराट कोहली और अनुष्का की एक बेटी है ‘वामिका’ हलांकि वामिका की पूरी फोटो कभी सामने नहीं आयी लेकिन फैंस वामिका का झलक देख उन्हें विराट से कम्पेयर करते हैं।

05 नवंबर, 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में जन्मे विराट का एक बड़ा भाई, विकास और एक बड़ी बहन भावना है।

पढ़ें :- धनतेरस पर आज जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी खुश

उनके परिवार के अनुसार, विराट जब महज़ तीन साल के थे वह तभी से बल्ला उठा, उसे स्विंग करना शुरू कर देते थे। और यहां तक ​​कि अपने पिता से उसे गेंदबाजी करने के लिए भी कहते थे।

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 9 साल की उम्र में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया था।

विराट ने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता को खो दिया। वह आज भी सोशल मीडिया के जरिये रह रह कर अपने पिता को याद किया करते हैं।

पढ़ें :- गणेश चतुर्थी 2022: बिग् बॉस के फ़ेमस कपल करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने एक साथ मनाया बप्पा का त्योहार। देखें तस्वीरें

विराट के मुताबिक, उनके पिता ने बचपन में उनके क्रिकेट प्रशिक्षण का समर्थन किया था। एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था, “मेरे पिता मेरा सबसे बड़ा सहारा थे। वह थे जिन्होंने मुझे हर दिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। मुझे कभी कभी उनका न रहना बहुत खलता है।”

साल 2021 में, कोहली को दुनिया के शीर्ष 100 सबसे अधिक भुगतान वाले एथलीटों की फोर्ब्स की सूची में 66 वें स्थान पर रखा गया था।  विराट अनुमानित कमाई $26 मिलियन थी। वह फोर्ब्स में शामिल होने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com