मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
अन्य खबरें

क्यों रखा होता है होटल में सौंफ और मिश्री ?

Avnish

आखिर क्यों रखा जाता है होटल में सौफं और मिश्री इस रहस्य से उठाएंगे आज हम पर्दा!

suger
शेयर करें

नई दिल्ली । आप किसी भी होटल में जाते हैं तो होटल के टेबल पर आपको सौंफ और मिश्री दिख जाती है।  कई लोग इसका सेवन भी करते हैं। खाने के बाद खाते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों रखा जाता है टेबल पर सौंफ और मिश्री। कुछ लोगों को यह लगता है कि यह दोनों चीजें टेबल पर रखी हुई हैं तो सिर्फ टिप के लिए। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो कि मानते हैं कि मुंह को फ्रेश करने के लिए रखी जाती है। अलग-अलग लोगों की राय अलग-अलग होती है। लेकिन हम अब जानेंगे कि असली कहानी क्या है इसके पीछे की?

  • सौंफ और मिश्री को एक साथ खाने से पाचन में काफी मददगार होता है। सौंफ काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर, विटामिन और कैल्शियम सहित कई जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं  कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं। जब खाना खाने के बाद आप इसे खाते हैं तो डाइजेशन प्रक्रिया में तेजी आती है और खाना जल्दी पच जाता है।
  • एक जरूरी बात सौंफ और मिश्री की यह भी है कि इसको जब एक साथ आप खाते हैं तो जो भी आपके खून में कमी आती है वो दूर हो जाती है। कुल मिलाकर यह खून की कमी को दूर करता है। सौंफ और मिश्री का कॉम्बिनेशन शरीर में रक्त की कमी नहीं होने देता। खाना खाने के बाद इसे खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल सही बना रहता है।
  • एक और अहम बात इन दोनों के साथ में खाने का है। इन दोनों को साथ में खाने से आपके अंदर कभी भी इम्यूनिटी की कमी नहीं होगी। यह आपके शरीर में इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देगा।
  • सबसे अहम बात तो यह है कि जब आप इन दोनों का सेवन खाने के बाद करेंगे तो आपके मुंह से कभी भी बदबू नहीं आएगी।
शेयर करें